मंगलवार, 28 दिसंबर 2010

स्वस्थ और सशक्त छत्तीसगढ़ निर्माण की सार्थक पहल:स्वास्थ्य विभाग-उपलब्धियों से परिपूर्ण रहा वर्ष 2010

स्वस्थ और सशक्त छत्तीसगढ़ निर्माण की सार्थक पहल:स्वास्थ्य विभाग-उपलब्धियों से परिपूर्ण रहा वर्ष 2010

मुख्यमंत्री बाल श्रवण योजना की शुरूआत

मेडिकल कार्पोरेशन का गठन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना में राज्य को प्रथम पुरस्कार

रायपुर 28 दिसम्बर 2010
5379-281210
छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दृष्टि वर्ष 2010 अनेक उपलब्धियों से परिपूर्ण रहा है। इस दौरान छत्तीसगढ़ को गरीबों के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के क्रियान्वयन के भारत सरकार द्वारा पहला पुरस्कार दिया गया, वहीं श्रवण बाधित बच्चों के इलाज के लिए मुख्यमंत्री बाल श्रवण जैसी अभिनव योजना प्रारंभ की गई। स्वास्थ्य संबंधी नीतियों के निर्माण में भी यह वर्ष छत्तीसगढ़ के लिए उल्लेखनीय रहा है। वर्ष 2010 में नर्सिंग होम अधिनियम और मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट भी लागू किया गया। सरकारी अस्पतालों में दवाईयों और उपकरणों की खरीदी के लिए छत्तीसगढ़ मेडिकल कार्पोरेशन का गठन भी वर्ष के दौरान किया गया। दुर्ग जिले के सुपेला (भिलाई नगर) में एक सौ बिस्तरों वाले नये अस्पताल भवन का लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा किया गया। राज्य सरकार की विशेष पहल पर सिकल सेल बीमारी की गंभीर चुनौती से निबटने के लिए देश-विदेश के विशेषज्ञों का छह दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन राजधानी रायपुर में आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने किया। कैलेण्डर वर्ष 2010 में ही रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय में एम.बी.बी.एस. पाठयक्रम में प्रवेश के लिए पचास अतिरिक्त सीटें बढ़ीं। इसके साथ ही डॉ. भीमराव अम्बेडकर चिकित्सालय के 50 सीटों की वृध्दि की गई। वर्ष 2010 की महत्वपूर्ण घटना चक्र निम्नानुसार है:-

जनवरी 2010

  • 10 जनवरी    -    पल्स पोलियो अभियान पहला चरण शुरू। 35 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवा।
  • 14 जनवरी     -    एलोपेथिक, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, यूनानी और प्राकृतिक चिकित्सा अधिकारी संविदा चिकित्सकों के वेतन में दस हजार रूपए तक की वृध्दि के आदेश जारी।
  • 19 जनवरी    -    स्वास्थ्य मंत्री श्री अमर अग्रवाल की अध्यक्षता में पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय के शासी निकाय की बैठक में डॉ. भीमराव अम्बेडकर चिकित्सालय और पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के सामने रिक्त भूमि पर बहुमंजिला पार्किंग के निर्माण का निर्णय।

फरवरी 2010

  • 5 फरवरी    -    एच.आई.व्ही. पीड़ितों के लिए प्रदेश का पहला ड्रॉप इन सेंटर दुर्ग में शुरू।
  • 10 फरवरी     -    कुपोषित बच्चों के इलाज और देखभाल के लिए बीस अस्पतालाें में पोषण पुनर्वास केन्द्रों की स्थापना का निर्णय।
  • 13 फरवरी     -    स्वास्थ माता स्वस्थ शिशु विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला का रायपुर में स्वास्थ्य मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने किया शुभारंभ।
  • 18 फरवरी    -    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की शासी निकाय की बैठक में 546 करोड़ रूपए की कार्ययोजना अनुमोदित।
  • 25 फरवरी     -    प्रदेश के सभी 146 विकासखंडों को एक-एक एम्बुलेंस उपलब्ध कराया गया।
  • 24 फरवरी     -    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा क्लीनिकल विभागों के लिए 87 डॉक्टरों का चयन।
  • 27 फरवरी    -    चेहरे पर लौटी आदिवासी बच्चों की मुस्कान, सरगुजा जिले के  जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में 35 बच्चों के कटे-फटे आठों का हुआ ऑपरेशन।

मार्च 2010

  • 03 मार्च    -    स्वास्थ्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कांकेर जिले में राशन दुकानों के माध्यम से एक लाख मच्छरदानियों के वितरण का निर्णय।
  • 6 मार्च     -    सरगुजा जिले में मुस्कान योजना के तहत 102 बच्चों के कटे-फटे ओठों का ऑपरेशन।
  • 7 मार्च     -    121 आयुर्वेद ग्रामों में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन । स्वास्थ्य मंत्री द्वारा बिलासपुर में शुभारंभ।
  • 8 मार्च     -    दंतेवाड़ा में आयोजित नेत्र शिविर में 550 लोगों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए गए।
  • 22 मार्च     -    अम्बिकापुर के पास भिट्टी कला में हुई सड़क दुर्घटना में पांच व्यक्तियों की मौत।
  • 26 मार्च     -    छत्तीसगढ़ चिकित्सा सेवक तथा चिकित्सा सेवा संस्था (हिंसा तथा सम्पति की क्षति या हानि की रोकथाम) विधेयक विधानसभा में पारित।
  • 27 मार्च     -    सहायक होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारियों के 36 पद स्वीकृत।

अप्रैल 2010

  • 6 अप्रैल     -    मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा मुख्यमंत्री बाल श्रवण योजना का शुभारंभ। योजना के तह अधिकतम 6 लाख रूपए की सहायता का प्रावधान।
  • 17 अप्रैल     -    स्वास्थ्य मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने बिलासपुर के शासकीय बिलासा महाविद्यालय को 21-21 लाख रूपए की लागत से निर्मित ग्रंथालय का लोकार्पण किया।
  • 20 अप्रैल     -    नौ जिलों के 50 सूखा प्रभावित तहसीलों में राहत कार्यों के लिए 25.50 करोड़ रूपए जारी।
  • 28 अप्रैल     -    अंधत्व निवारण में भागीदारी एवं गुणवत्ता सुधार पर रायपुर में दो दिवसीय कार्यशाला का स्वास्थ्य मंत्री श्री अमर अग्रवाल द्वारा शुभारंभ।
  • 30 अप्रैल    -    एड्स सुरक्षा रिबिन योजना का शुभारंभ। प्रदेश भर में एक ही दिन में पांच लाख लोगों को एड्स सुरक्षा रिबिन का वितरण।
  • 30 अप्रैल    -    प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम एवं व्यापक गर्भपात देखभाल विषय पर रायपुर में कार्यशाला सम्पन्न।

मई 2010

  • 2 मई    -    स्वास्थ्य मंत्री द्वारा बिलासपुर में विशाल रक्तदान शिविर का शुभारंभ-147 लोगों ने किया रक्तदान।
  • 4 मई    -    स्वास्थ्य मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने धमतरी में शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ किया।
  • 17 मई    -    छत्तीसगढ़ में आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा 108 शुरू करने के लिए राज्य सरकार और जी.व्ही. के. हैदराबाद के बीच हुआ एम.ओ.यू.।

जून 2010

  • 10 जून     -    स्वास्थ्य मंत्री श्री अग्रवाल ने रायगढ़ में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री तोडाराम जोगी की प्रतिमा का अनावरण।
  • 19 जून     -    मुख्यमंत्री द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल में अत्याधुनिक लीनियर एक्सीलेरेटर, सीटी सिमुलेरेटर मशीन, कैंसर आई.सी.सी.यू., लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट तथा सिकलसेल मोबाईल क्लीनिक का शुभारंभ।
  • 23 जून     -    287 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों की पदस्थापना आदेश जारी।
  • 25 जून    -    नक्सल प्रभावित जिलों के समन्वित विकास के लिए 4553.17 करोड रूपए की का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा गया।

जुलाई 2010

  • 02 जुलाई    -    राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के क्रियान्वयन में केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ओर से चण्डीगढ़ में छत्तीसगढ़ को मिला पहला पुरस्कार । योजना के तहत अब तक 11.61 लाख स्मार्ट कार्ड जारी।
  • 8 जुलाई     -    प्रदेश के पांच जिलों में नये कुष्ठ रोगियों के खोज के लिए सेम्पल सर्वे शुरू।
  • 09जुलाई    -    मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा दुर्ग जिले के सुपेला (भिलाई नगर) में 2.90 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित एक सौ बिस्तरों वाले लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल भवन का लोकार्पण।
  • 10 जुलाई    -    विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर 11 जुलाई से सभी जिला मुख्यालयों में दो दिवसीय स्वास्थ्य मेलों का आयोजन।
  • 15 जुलाई    -    स्वास्थ्य मंत्री ने रायगढ़ जिले के खरसिया में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अनावरण।
  • 15 जुलाई    -    21 यूनानी चिकित्सा अधिकारियों का चयन।
  • 19 जुलाई    -    स्वास्थ्य मंत्री द्वारा जांजगीर में पोषण पुनर्वास केन्द्र का शुभारंभ।
  • 25 जुलाई     -    कवर्धा  और रायगढ़ में बी.एस.सी. नर्सिंग कॉलेज की स्थापना के लिए 128 पदों का सर्जन।
  • 25 जुलाई     -    गण्डई, कापू और पाटन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने 117 पद स्वीकृत।
  • 27 जुलाई     -    रेड रिबिन एक्सप्रेस चांपा पहुंची।

अगस्त 2010

  • 23 अगस्त     -    स्वस्थ पाठशाला योजना के तहत 60 लाख से अधिक स्कूली बच्चों के नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का निर्णय।
  • 26 अगस्त    -    आपरेशन मुस्कान के तहत चौदह सौ बच्चों के कटे-फटे ओठाें का आपरेशन। मुख्यमंत्री ने की बच्चों से मुलाकात।

सितम्बर 2010

  • 4 सितम्बर     -    राज्यपाल श्री शेखर दत्त द्वारा हिस्टेरक्टामी एण्ड इट्स अल्टरनेटिव विषय पर दो दिवसीय सम्मेलन का रायपुर में शुभारंभ।
  • 9 सितम्बर     -    स्वास्थ्य मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने बिलासपुर में राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ।
  • 10 सितम्बर    -    छत्तीसगढ़ को खसरा मुक्त राज्य बनाने के लिए 15 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक विशेष अभियान चलाने का निर्णय। स्वास्थ्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय।
  • 10 सितम्बर     -    छत्तीसगढ़ में 223 उप स्वास्थ्य केन्द्र भवनों के निर्माण के लिए 25.43 करोड़ रूपए जारी।
  • 18 सितम्बर    -    सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन। स्वास्थ्य मंत्री ने रायपुर में किया शुभारंभ।
23 सितम्बर    -    कुपोषित बच्चों के लिए बिलासपुर जिला अस्पताल में पोषण पुनर्वास केन्द्र का स्वास्थ्य मंत्री श्री अग्रवाल द्वारा शुभारंभ।

अक्टूबर 2010

  • 2 अक्टूबर     -    महात्मा गांधी की जयंती पर जांजगीर में कुष्ठ विकृति ऑपरेशन शिविर का आयोजन।
  • 15 अक्टूबर     -    एड्स से बचाव के लिए स्वास्थ्य मंत्री श्री अग्रवाल द्वारा बिलासपुर में सूचना केन्द्र का शुभारंभ।
  • 21 अक्टूबर    -    स्वास्थ्य मंत्री श्री अग्रवाल ने बिलासपुर जिले के गौरेला एवं पेन्ड्रा में 2.70 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास।
नवम्बर 2010
  • 22 नवम्बर    -    पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी. जे. अब्दुल कलाम द्वारा रायपुर में सिकलसेल पर आयोजित छह दिवसीय चतुर्थ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ।
  • 22 नवम्बर    -    मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा सिकलसेल मरीजों की जांच के लिए 'सिकलसेल प्रबंधन कार्यक्रम' शुरू करने की घोषणा।
  • 28 नवम्बर    -    छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन का गठन।

दिसम्बर 2010

  • 01 दिसम्बर    -    विश्व एड्स दिवस के अवसर पूरे प्रदेश में निकाली गई रैली।
  • 03 दिसम्बर -    हाईड्रोसिल और हार्निया के आपरेशन में छत्तीसगढ़ ने स्थापित किया कीर्तिमान। 20 नवम्बर से 3 दिसम्बर तक दो हजार 217 आपरेशन। मुख्यमंत्री ने दी बधाई।
  • 07 दिसम्बर -    स्वास्थ्य मंत्री श्री अग्रवाल ने रायपुर में मार्डन मोबाईल ब्लड बैंक का शुभारंभ।
  • 19 दिसम्बर -    मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा दुर्ग के शासकीय जिला अस्पताल में जीवन दीप समिति द्वारा जन-सहयोग से निर्मित श्रीमती मूलादेवी सुराना आपात चिकित्सा कक्ष और सेठ रतन चन्द सुराना नेत्र चिकित्सालय का लोकार्पण।
  • 22 दिसम्बर    -    मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की। विकासखंड और जिला स्तर पर व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित और वरिष्ठ नागरिकाें के स्वास्थ्य सुरक्षा योजना बनाने के निर्देश।
  • 24 दिसम्बर    -    स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने जगदलपुर में शिशु सरंक्षण माह का शुभारंभ।
  • 24 दिसम्बर -    राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने जगदलपुर में राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा की।
क्रमांक-5379/कुशराम
 साभार -
कुशराम जी  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें